उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बस ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, पिता और बेटे की हुई दर्दनाक मौत

हरिद्वार न्यूज- हरिद्वार जिले के हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ ज्वालापुर में टूरिस्ट बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और साथ ही बस को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला में कब तक होगा खनन जानने के लिए यहां क्लिक करें

वही पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे रुड़की की ओर से मनसब (50) पुत्र महबूब और अदनान (19) पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर ट्रैक्टर ट्राली में चरी लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस भी तेज रफ्तार से आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल से 19 अप्रैल तक ड्राई डे, आज शाम से सील हो जाएगी उत्तराखण्ड से लगी सभी सीमाएं

जैसे ही जुर्स कंट्री के पास पहुंचते ही थे तो उतने में बस ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली तुरंत पलट गई और उसमें सवार पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल जाने तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- IPS रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, 10 साल की सेवा के बाद गृह मंत्रालय ने किया VRS मंजूर

ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि बस और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।