उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां बेटी ने ही अपने घर पर डाला डाका, चुरा लिए मां के जेवर, ऐसे हुआ खुलासा, हुई गिरफ्तार

चंपावत जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मां ने जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया। पढ़ाया लिखाया और शादी कर घर बसाया उसी बेटी ने अपनी ही मां को धोखा दिया। बेटी ने अपनी मां के दस तोले जेवर चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

10 तोले सोने के गहने हो गए थे चोरी
चंपावत जिले के डैंसली गांव में 29 दिसंबर 2023 को गांव की पुष्पा देवी के घर से करीब 10 तोले सोने के गहने चोरी हो गए। जिसके बाद पुष्पा देवी ने अपने गहने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने गहने बेड के लॉकर में रखे थे लेकिन अब वो वहां नहीं हैं। महिला ने अपनी दूर की दो रिश्तेदारों पर शक जताया था। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और गहनों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में 15 अगस्त से फर्जी नंबर प्लेट, हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस व परिवहन विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाएगा, पढ़े पूरी खबर।

अपनी बेटी ही निकली चोर
महिला द्वारा जिन दो रिश्तेदारों पर शक जताया गया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग पाया। जिसके बाद पुलिस ने थोड़ी छानबीन की तो पुलिस का शक महिला की बेटी पर गया। बेटी के 22 जनवरी को उसके मायके आने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने राज उगल दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी और नैनीताल में चिन्हित नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर अब होगी कार्यवाही, भुगतना पड़ेगा चालान

बेटी के चोरी करने का ऐसे हुआ खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक जब नामजद महिलाओं से कुछ हासिल नहीं हुआ तो पुलिस ने महिला से और जानकारी ली। तो पता चला कि 25 दिसंबर 2023 को महिला की बेटी मायके आई थी। घटना के दौरान भी वो मायके में ही थी। जिसके बाद 10 जनवरी को वो वापस रुद्रपुर चली गई।

घटना के बारे में पूछताछ की गई तो बेटी ने एटीएम कार्ड चोरी होने और मोबाइल से सिम तोड़कर फेंकने की घटना का जिक्र किया। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। लेकिन 12 दिन के अंतराल में फिर से बेटी अपने मायके आ गई। जिसके बाद मायके वालों का उस पर शक गहराया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे भारी, तूफान और बिजली गिरने की सम्भावना

जब पुलिस को इस बारे में बताया गया तो पुलिस ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। ये भी बताया कि उसने चुराए हुए गहने एक खेत में दबाए हैं। पुलिस ने गहने बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।