उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खेत में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। अतमलपुर बौगला बाईपास के समीप स्थित एक खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- एक्स्पोनेंशियल स्कूल के बच्चों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन।

 

प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का नैनीताल दौरा: कैंची धाम में सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ बाइक और कार की हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार हुआ जख्मी, निजी चिकित्सालय में कराया भर्ती।

 

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।