उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, 4–5 दिन पुराना होने का अंदेशा

देहरादून के कुआंवाला क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल के भीतर पेड़ से लटका एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव वन विभाग की चौकी के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद हर्रावाला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार शव की हालत काफी खराब है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह करीब 4 से 5 दिन पुराना हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून आपदा के बीच मंत्री और डीएम आमने-सामने, वीडियो वायरल — विपक्ष ने उठाए सवाल

 

सुबह 10:45 बजे मिली सूचना
चौकी प्रभारी विजय थपलियाल के मुताबिक, पुलिस को आज सुबह लगभग 10:45 बजे सूचना मिली कि कुआंवाला के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मृतक ने सफेद कपड़े का फंदा बनाकर पेड़ से फांसी लगाई हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्र संघ चुनाव अपडेट- सातवां चरण

 

शिनाख्त के लिए प्रयास तेज
शव की सड़ी-गली अवस्था के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेज दी है और मृतक का हुलिया सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप्स में साझा किया जा रहा है, ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके।
इसके साथ ही, पिछले कुछ दिनों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) विधवा/वृद्धावस्था/ किसान/ दिव्यांग व अन्य पेंशन के लिए अब सीधे समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है, पढ़े संपूर्ण जानकारी।

 

प्रथम दृष्टया आत्महत्या, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि किसी भी संभावना को नजरअंदाज न किया जाए।