उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, वाहन चालक की हुई मौत

चमोली न्यूज़– यहाँ चमोली जिले के कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर एक टैक्सी अनियंत्रित गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई है। वही लोगों को इस घटना का पता सुबह चला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (ब्रेकिंग न्यूज़) कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया अपने पद से इस्तीफा

जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक जीप गैरसैंण से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  अगले 24 घंटे खतरनाक! देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत में रेड अलर्ट जारी, जिले में कई सड़के बंद

इस घटना की जानकारी खेती के ग्राम प्रहरी दिनेश लाल ने रविवार सुबह पुलिस को दी। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे चालक बीरेंद्र सिंह रावत (48) ग्राम-धारगैड़ (गैरसैंण) के शव को बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(गजब) यहां महिला होमगार्ड की भर्ती में पुरुषों ने भी कर दिए आवेदन, देखे लिस्ट