उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-(गजब) यहां महिला होमगार्ड की भर्ती में पुरुषों ने भी कर दिए आवेदन, देखे लिस्ट

गोपेश्वर न्यूज़– चमोली जनपद में महिला होमगार्ड्स की भर्ती में पुरुषों ने भी आवेदन किए हैं। जिनको विभाग ने निरस्त कर दिया है। भर्ती के लिए एक सितंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की जाएगी।

चमोली जिले में महिला होमगार्ड्स की एक प्लाटून सृजित की गई है। जिला कमांडेंट एसके साहू गए हैं। बताया कि चमोली जिले में 2740 महिलाओं आवेदन किए हैं। महिलाओं की भर्ती में 15 पुरुषों ने भी आवेदन किए हैं। जिनको निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ दो एयरफोर्स जवानों की डूबने से हुई मौत, पुलिस ने किया रेस्क्यू, दोनों के शव बाहर निकाले

वही इसके अलावा कम आयु दूसरे प्रदेश, प्रमाणपत्रों व कमी वाले भी निरस्त किए गए हैं। कमी व अन्य कारणों के चलते कुल 61 आवेदन निरस्त किए गए हैं। जिसके बाद 2679 अभ्यर्थी रह गए है। वही एक से नौ सितंबर तक अभ्यर्थियों की शारीरिक ने दक्षता परीक्षा खेल मैदान गोपेश्वर में शुरू की जाएगी। भर्ती के दिन यदि बारिश होती है तो उस दिन के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: ऊधमसिंहनगर में बड़ी पुलिस कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत दो दरोगा निलंबित, 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर