उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से घर मे घुसकर दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि 21 अगस्त की दोपहर वह घास काटने जंगल गई थी। उसकी 15 साल की मानसिक रूप से कमजोर बेटी घर पर अकेली थी। उसकी गैर मौजूदगी में गांव निवासी आरोपी नन्हे घर में घुस गया और बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) भाजपा के पाले में आई बागेश्वर की सीट, 2810 मतों से जीतीं पार्वती दास

 

जब वह घर पहुंची तो अभियुक्त बेटी से जबर्दस्ती कर रहा था। उसे देखकर आरोपी घर से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर एलबीएस महाविद्यालय में चला ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, छात्र-छात्राओं ने किया वृक्षारोपण

 

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की जा रही है।
-बहादुर सिंह चौहान, सीओ सितारगंज

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चे को पीटा, थाने पहुंचा मामला