उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ तीन दोस्तो के साथ नहाते वक्त नदी में डूबा छात्र, SDRF ने शव किया बरामद

यहाँ तीन दोस्तों के साथ बालगंगा नदी में नाहते वक्त एक छात्र डूब गया है। उसकी तलाश में एसडीआरएफ ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद छात्र का शव बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सोल्जर डिफेंस एकेडमी के 5 छात्रों का अग्निवीर में चयन होने पर मैत्रीपूर्ण कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रों ने जमाया रंग

 

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि सोमवार दोपहर को चार युवक सेंदुल गांव के समीप बालगंगा नदी में नाहने गए थे। शाम चार बजे के लगभग नाहने के दौरान मेड़ गांव निवासी अखिलेश राणा उम्र 24 वर्ष पुत्र अब्बल सिंह राणा नदी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

उसके दोस्तों और सेंदुल गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। अखिलेश बालगंगा महाविद्यालय में बीए का छात्र था। वह अपने ताऊ के साथ घनसाली में रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- ओखलकांडा में एक बार फिर हादसा, बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, 5 घायल