उत्तराखण्डकुमाऊं,

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित,

हल्दूचौड़ न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव–2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। कड़ी टक्कर के बाद दीपक ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने 366 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश (351 मत) को हराया।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ एसओजी व मुखानी पुलिस ने 02 शातिर चोर धर-दबौचे, चोरी किये गये आभूषण बरामद

 

छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ईशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 486 मत हासिल कर पूनम (205 मत) को पराजित किया। सचिव पद पर यशपाल ने 431 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अक्षय को 242 मत मिले।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सैलून में युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

 

संयुक्त सचिव पद की कमान गौरव के हाथों में गई। गौरव ने 434 मत पाकर सागर (235 मत) को हराया। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें प्रतिभा ने 354 मत पाकर नितिन (346 मत) को मामूली अंतर से पछाड़ते हुए जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मंदिर में बैठे युवक पर दबंगों की फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक – गांव में दहशत

 

 

परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज परिसर में जश्न मनाया गया और विजयी उम्मीदवारों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।