उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ दारू गटकी और 19 किमी तक दौड़ाता रहा चालक टैक्सी को

  • दारू पीकर 19 किमी तक दौड़ाता रहा टैक्सी, नशेड़ी टैक्सी चालक ने तीन यात्रियों की जान को खतरे में डाला

अल्मोड़ा न्यूज़- नशेड़ी टैक्सी चालक ने तीन यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। शराब पीकर वह टैक्सी दौड़ाता रहा। यात्री रोकने की गुहार लगाते रहे। करीब 19 किमी बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना हुई जारी, इस तारीख को होगा मतदान, आचार संहिता लागू

घटना सोमवार देर शाम की है। नशे में धुत गिरीश चंद्र, निवासी गुरकुना, गरुड़ाबांज अपनी टैक्सी से तीन यात्रियों को लेकर दन्या के लिए रवाना हुआ था। बारिश के बीच चालक के नशे में होने से यात्री डर गए। उन्होंने गाड़ी धीरे चलाने का निवेदन भी किया लेकिन वह नहीं माना।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- कांग्रेस ने डॉ0 स्मिता पर जताया भरोसा

करीब 18 किमी दूर बाड़ेछीना के पास पुलिस ने रूटीन की चेकिंग के लिए टैक्सी को रोका लेकिन चालक ने गति और तेज कर दी। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। करीब एक किमी दूर उसे रोकने में सफलता मिल गई। जांच करने पर चालक नशे में मिला। टैक्सी के रुकने पर यात्रियों बाहर निकल आए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- EVCL क्रिकेट लीग के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विकास ढाका गिरफ्तार

निरस्त होगा डीएल

नशे में वाहन चलाना गिरीश चंद्र को महंगा पड़ गया है। गिरफ्तारी के बाद उसका वाहन सीज हो गया है। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने कहा कि डीएल निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।