उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ दोस्त ने बाइक गिरवी रखने को कहा, माना करने पर दोस्त ने कर दी अपने साथी की हत्या, एसपी ने किया खुलासा

रुद्रपुर न्यूज़– यहाँ दोस्तों के साथ तीन दिन पहले घूमने गए सिडकुल कर्मी अरुण की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाइक को गिरवी न रखने पर हुए विवाद के कारण दोस्त ने ही अरुण की हत्या कर दी थी। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और बाइक भी आरोपी से बरामद की।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि थाना बिलासपुर, जिला रामपुर यूपी की डिबडिबा कॉलोनी निवासी अमित कुमार के पुत्र अरुण कुमार की हत्या रविवार को की गई थी। इस आरोप में कीरतपुर निवासी शक्ति कुमार को प्रीत विहार फेस-दो बरादरी रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अरुण का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर अरुण की लूटी गई बाइक भी ग्राम केसरपुर से बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(बड़ी खबर) यहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने इस प्रतिष्ठित होटल में मारा छापा, होटल में चल रहे अनैतिक धंधा चला रहे होटल मालिक सहित पांच को किया गिरफ्तार, तीन नाबालिकों का किया रेस्क्यू।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी शक्ति नशे का आदी है। अरुण रविवार को शक्ति कुमार समेत दो अन्य लोगों के साथ घर से निकला था। उन्होंने जंगल में शराब पी। इसके बाद आरोपी शक्ति अरुण की बाइक से उन दो युवकों को छोड़ने चला गया। कुछ देर बाद वह बेसबाल की स्टिक लेकर लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ फेसबुक पर ब्रिटेन की महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ‘गिफ्ट’ और मनी-लॉन्ड्रिंग के नाम पर 58 लाख की ठगी


वह नशे के लिए अरुण से दस हजार रुपये उधार मांगने लगा, लेकिन अरुण के पास रुपये न होने पर वह उस पर अपनी बाइक गिरवी रखने का दबाव बनाने लगा। अरुण के इससे मना करने पर वह भड़क गया। उसने बेसबाल की स्टिक अरुण के सिर पर दे मारी।

जिससे अरुण जमीन पर गिर गया। उसने बेसबाल की स्टिक से अरुण के सिर और शरीर पर 20 से 25 बार चोट मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह अरुण की जेब से मोबाइल फोन और बाइक लूटकर फरार हो गया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 1,500 रुपये का पुरस्कार दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  10वीं-12वीं में फेल छात्रों को बड़ी राहत, अब बिना साल गंवाए फिर दे सकेंगे परीक्षा

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी अरुण और शक्ति के बीच विवाद हुआ था। शक्ति उससे किसी युवक को पीटने के लिए बोल रहा था। लेकिन अरुण ने मना कर दिया था। इसलिए वह अरुण से रंजिश रखने लगा था।