उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड सरकार ने 2026 के सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर किया जारी, कुल 28 छुट्टियां घोषित

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड शासन ने वर्ष 2026 में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार वर्ष 2026 में कोई नया सार्वजनिक अवकाश नहीं जोड़ा गया है। इस वर्ष राज्य में कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुमशुदा बबीता पांडे और 'परियों के देश' की कहानी, 38 दिन की तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग"

 

हालांकि, सचिवालय, विधानसभा एवं अन्य ऐसे कार्यालयों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहां केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही मान्य होंगे। इस बार घोषित अवकाशों में से दो अवकाश रविवार तथा दो अवकाश शनिवार के दिन पड़ रहे हैं, जिसके कारण कार्यदिवसों पर मिलने वाली छुट्टियों की संख्या प्रभावित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ देर रात एसएसपी ने किये कई थाना – चौकी इंचार्ज के तबादले

 

वहीं बैंक और कोषागार से जुड़े कार्यालयों में वर्ष 2026 के दौरान केवल 23 सार्वजनिक अवकाश ही अनुमन्य होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में स्थानीय महत्व के पर्वों और अवसरों पर वर्ष में अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हादसे में बड़ी कार्यवाही, जल संस्थान के एई सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

हालांकि, स्थानीय अवकाश के दिन सचिवालय और विधानसभा खुले रहेंगे और वहां नियमित कार्य जारी रहेगा। शासन के इस निर्णय से सरकारी कार्यालयों, कर्मचारियों और आम जनता को वर्षभर की छुट्टियों की पूर्व जानकारी मिल सकेगी।