उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले दो दिन इन जिलों पर है भारी।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। भारी बारिश के चलते समूचा उत्तराखंड आपदा की स्थिति से जूझ रहा है। नदी-नालों का वेग भयभीत कर रहा है तो भूस्खलन, भूधंसाव के कारण सार्वजनिक व निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में कठिनाइयां भी बढ़ गई हैं। वहीं अगर प्रदेश में आज के मौसम की बात की जाए तो दून समेत पांच जिलों में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जनपदों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) कल यानी 1 अप्रैल से इन वाहनो का पंजीकरण हो जाएगा रद्द, नहीं चल पाएंगे सड़कों पर, जानिए कारण...

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत जिले में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं। प्रदेश में 150 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। 220 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) एक बार फिर डोली उत्तराखंड की धरती, अब यहां महसूस किये गए भूकंप के झटके....

वहीं प्रदेश में बीते दिन दून में रात के समय झमाझम बारिश का दौर रहा। तेज गरज और चमक के साथ भारी वर्षा से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां एक घर से आबकारी विभाग ने बरामद किया विदेशी इंपोर्टेड शराब का जखीरा, हुआ मुकदमा दर्ज