उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दरांती लेकर गुलदार से भिड़ी महिला, घयाल महिला को किया अस्पताल में भर्ती

रुद्रप्रयाग न्यूज़- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का सामना किया और एक के बाद एक दरांती से गुलदार पर ताबड़तोड़ कई वार किए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  थराली में बादल फटा: एक युवती की मौत, कई मकान व वाहन मलबे में दबे, राहत-बचाव जारी

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक में दीपा देवी गांव के पास ही जंगल में घास लेने गई थीं। इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने घबराने की बजाय जोर से चिल्लाते हुए गुलदार पर दरांती से वार किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) चारधाम यात्रा से पहले सभी विभाग अपने स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ले सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

दीपा देवी ने बताया कि गुलदार के अचानक हमले से वह घबराई नहीं और हाथ में दरांती होने से गुलदार पर कई वार किए और शोर मचाने लगी। इससे गुलदार घबरा गया। वहीं, महिला की चीख सुन आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले से महिला के पैर में घाव हो गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं की जेब फिर होगी ढीली, ऊर्जा निगम ने तैयार की नए बिजली टैरिफ की दरें