उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पेड़ से टकराई कार, कार में सवार दो लोगो की हुई मौत

देहरादून के धर्मपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास एक कार पेड़ से टकराने से किन्नर सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 31 जुलाई को खुलेगा 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा, 70% हुआ मतदान

 

नेहरू कॉलोनी थाना के एसएसआई योगेश दत्त ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे की है। एक कार रिस्पना पुल से घंटाघर की तरफ आ रही थी। धर्मपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के निकट कार पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक सहित तीन लोग थे सवार

 

घटना के समय कार में दो लोग सवार थे। मृतक की पहचान गौरव कुमार निवासी बनोवाला के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मृतक किन्नर है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  (एसबी पब्लिक स्कूल वार्षिकोत्सव) नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बांधा समां…