उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ उत्तराखंड रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची 32 यात्रियों की जान, पढ़िये पूरी खबर।

उत्तरकाशी न्यूज़- यहाँ गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा में किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दी थी। जिससे यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं विधायक बिशन सिंह चुफाल ने नैनीताल दुग्ध संघ का निरीक्षण करते हुए, इस दुग्ध संघ को देश का सबसे आकर्षक एवं प्रेरणा स्रोत दुग्ध संघ बताया

शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी उत्तराखंड की रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया है। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दूखत्ता शहीद स्मारक निर्माण को वन विभाग से मिली अनुमति, मंत्री बोले- जल्द होगा काम शुरू