उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहाँ पर्यटन जोन के पास सड़क पर मदमस्त घूमते रहे गजराज…आधे घंटे तक रुकी रही वाहनों की आवाजाही, पढ़े पूरी खबर।

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल जिले के ढेला गांव के पास सड़क पर गजराज ने चहलकदमी की तो वाहनों के सड़क पर ही पहिये थम गए। हालांकि इस दौरान हाथी को देख पर्यटक प्रफुल्लित हो गए। आधे घंटे तक पर्यटकों ने जिप्सी में बैठकर गजराज के जंगल में जाने का इंतजार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: नौगांव बाजार में बादल फटा, कई भवनों में पानी घुसा, वाहन बहकर बर्बाद

मंगलवार शाम करीब छह बजे के पर्यटक ढेला-झिरना पर्यटन जोन में जंगल सफारी करके लौट रहे थे की तभी बबलिया चौकी से पहले गजराज अचानक सड़क पर आ गया। गजराज को देख पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रविदास धाम ट्रस्ट अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, योगेश प्रमुख गंभीर रूप से घायल, वीडियो शामिल

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने गजराज की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की। उन्होंने बताया कि करीब आधा घंटे तक गजराज सड़क पर चहलकदमी करते रहा। जब गजराज जंगल में चला गया तब जाकर पर्यटक और स्थानीय ग्रामीण गंतव्य के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दो सगे चाचाओं ने मिलकर भतीजे की करी हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी