उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

हरिद्वार जिले के ऋषिकेश में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल बताया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए। घटनास्थल के पास घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आईएमडी का पूर्वानुमान, अगले सप्ताह मानसून की दस्तक के आसार; 29-30 जून को भारी बारिश का अलर्ट

 

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एलआईयू के कार्यालय में विजिलेंस टीम का छापा, 2 हजार की रिश्वत लेते एलआईयू में तैनात दारोगा व हेड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

 

घटनास्थल पर अफरा-तरफी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया।

 

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - धामी कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, इन 36 प्रस्तावों पर लगी मोहर