उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ एक जहरीले सांप ने घर पर खेल रहे भाई और बहन को डसा, परिजनों में हड़कंप

देहरादून न्यूज़- बरसात के चलते हैं वन वन्य जीव अपने आशियाने से बाहर निकलकर आबादी की ओर आ रहे हैं। देहरादून के डोईवाला के पंचवटी इलाके में घर में खेल रहे मासूम भाई-बहन को कोबरा सांप ने डस लिया। मासूमो को कोबरा सांप के डसने की सूचना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों की हालत नाजुक होता देख परिवार वाले अस्पताल ले गए। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों आईसीयू में भर्ती है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग ने उत्कृष्ट कार्य कर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची जारी की, एसडीओ गौला सहित इन 21 लोगों को 15 अगस्त के अवसर पर वन विभाग के मुखिया करेंगे सम्मानित।

दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। अरविंद पांचाल के 3 वर्षीय बेटे शिवांश और 4 वर्षीय बेटी आसीन को घर पर ही कोबरा नाग ने डस लिया। सांप के डसते ही दोनों बच्चे बेहोश हो गए। जहां बच्चों को बेहोस होता देख परिवार वाले के होश उड़ गए। बच्चों के पास ही कोबरा सांप बैठा हुआ था जिसके बाद परिवार वालों को एहसास हुआ कि उनको सांप ने डस लिया है कुछ देर बाद जब परिवार वालों की नजर बेड पर पड़ी तो वहां एक काला कोबरा नाग दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने महिला की स्कूटी को मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर रूप से घायल लोगों ने निजी चिकित्सालय में कराया भर्ती

जब परिजनों ने शरीर पर देखा तो आसीन की गर्दन पर कोबरा के काटने के निशान दिखाई दिए। तुरंत दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। वहीं, वन विभाग की टीम ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। कोबरा सांप देख लोगों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ श्रमिक की जेब में रखा मोबाइल फटा, हादसे में श्रमिक झुलसा, जाने मामला