उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ श्रमिक की जेब में रखा मोबाइल फटा, हादसे में श्रमिक झुलसा, जाने मामला

रुद्रपुर न्यूज़– एक श्रमिक की जेब में रखा मोबाइल फट गया। इससे उसकी टांग झुलस गई। पीड़ित ने पुलिस को मोबाइल कंपनी के खिलाफ तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कंज्यूमर कोर्ट में मोबाइल कंपनी के खिलाफ शिकायत करने की बात भी कही।

शहर के वार्ड 25 सनसिटी काॅलोनी निवासी महेश पाल पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। शनिवार को महेश कंपनी की बस से ड्यूटी के लिए गया। कंपनी गेट पर बस से उतरते समय उसके जेब में रखे मोबाइल से धुआं निकलने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बारिश में भी भोले के भक्तों का उत्साह चरम पर, अब तक 89 लाख भक्तों ने भरा जल, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं।

महेश जब तक मोबाइल को जेब से निकालता, वह धमाके के साथ फट गया। इससे उसकी पैंट फट गई और टांग भी झुलस गई।

रविवार को वह कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचा, जहां से उसे सिडकुल चौकी भेज दिया गया। इसके बाद उसने सिडकुल चौकी में मोबाइल कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। महेश ने बताया कि वह कंपनी के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में भी शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चंपावत में बारिश के बाद भूस्खलन, मलबे की चपेट में आकर एक की मौत

मुंबई के आईटी एक्सपर्ट मंगलेश एलिया ने बताया चार्जिंग के समय मोबाइल के आसपास रेडिएशन हाई रहता है। इस कारण भी बैटरी गरम हो जाती है। इसलिए यह चार्जिंग के वक्त बात करने पर ब्लास्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कुमाऊं के इस जिले में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी

कई बार यूजर्स की गलतियों की वजह से भी बैटरी ओवरहीट होकर फट जाती है। बैटरी के सेल डेड होते रहते हैं जिससे फोन के अंदर के केमिकल में चेंजेस होते हैं और बैटरी फट जाती है।