उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ गैस सिलिंडरों की जमाखोरी का भंडाफोड़, 135 व्यावसायिक सिलिंडर बरामद

ऋषिकेश न्यूज़– रसोई गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी का खुलासा किया है। खदरी लक्कड़घाट रोड स्थित एक बंद दुकान में छापेमारी कर प्रशासन ने 135 सिलिंडर बरामद किए हैं।

 

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे क्यूआरटी टीम ने अवैध भंडारण की सूचना पर उक्त दुकान पर छापा मारा। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान का शटर खुलवाया गया तो अंदर भारी मात्रा में एलपीजी सिलिंडर भरे मिले। दुकान का पूरा हिस्सा सिलिंडरों से भरा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

 

आपूर्ति निरीक्षक सुनील देवली के अनुसार, बरामद सिलिंडरों में 51 एचपी, 44 इंडेन और 40 बीपीसी के व्यावसायिक सिलिंडर शामिल हैं। सभी सिलिंडरों को कब्जे में लेकर आशुतोष गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की इस बेटी ने किया प्रदेश का नाम रोशन

 

कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा, जिसने अपनी पहचान जितेंद्र सिंह चौहान निवासी बापूग्राम के रूप में बताई। उसने बताया कि दुकान में रखे सिलिंडर उसके भाई धर्मेंद्र सिंह के हैं, जो वर्तमान में दिल्ली में रह रहा है।

 

मामले में आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह निवासी नजफगढ़, नई दिल्ली (स्थानीय पता लक्कड़घाट रोड, ऋषिकेश) के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई फिर टली, अब अगले साल इस दिन होगी सुनवाई

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अवैध गैस भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।