उत्तराखण्डकुमाऊं,

स्वरोजगार योजनाओं से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा लालकुआं

लालकुआं न्यूज़- नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को स्वरोजगार योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधा, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली।

 

 

कार्यक्रम में लाभार्थियों ने स्वरोजगार शुरू करने से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं और बैंकिंग प्रक्रिया संबंधी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कुछ लाभार्थियों ने ऋण आवेदन में पिछले तीन वर्षों की आयकर रिटर्न समेत अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंच से बोले.. 'जो राम को लाये है, उन्हें पुनः लाने का संकल्प ले लिया है,

 

 

वहीं, आईटीआर दाखिल करने के बाद राशन कार्ड कटने से जुड़ी समस्याओं का भी मुद्दा उठाया गया। जिला उद्योग केंद्र की सहायक महाप्रबंधक सीमा बिष्ट ने समस्याओं के समाधान के लिए लीड बैंक और संबंधित बैंकों से पत्राचार करने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि स्वरोजगार योजनाएं युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में होम स्टे और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन का निरीक्षण, कई अनियमितताएं मिलीं

 

 

कार्यक्रम में ईओ ईश्वर सिंह रावत, कमल किशोर, सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, हेमंत पांडे, मनोज बर्गली, सोनू भारती समेत लाभार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रफ्तार का कहर: तीन सड़क हादसों ने शहर को झकझोरा, 17 वर्षीय किशोर की मौत – दो घायल