उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ आंधी-तूफान में गिरे पेड़ की चपेट में आई युवकों की बाइक, दोनों की माैके पर हुई दर्दनाक माैत

उत्तरकाशी न्यूज़– उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक अचानक तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पास सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून से मोरी जा रहे दो बाइक सवार आंधी-तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आ गए। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- समर्थ पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते फीस जमा ना होने पर MBPG के छात्रों का फूटा गुस्सा, महिला कॉलेज में की तालाबंदी

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना शाम चार बजे की है। मोरी मोटर मार्ग पर स्थान हिसार बैण्ड के पास तेज आंधी तूफान होने से चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने से दो व्यक्तियों की पेड़ की चपेट में आने के कारण घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- महिला से दुष्कर्म का आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने यहाँ से पकड़ा

 

राजस्व उप निरीक्षक तहसील मोरी भुटाणू द्वारा अवगत कराया गया कि मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी मे भेजा गया है। राजस्व विभाग तथा पुलिस द्वारा मृतकों के पोस्टमार्टम तथा पंचायत नामा की कार्यवाही गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्शन को जा रहे तीन युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल।

 

मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नौटियाल निवासी डागोली टिकोची व शाहिद हाल निवासी मोरी बाजार के रूप में हुई है। प्रकाश चंद सरकारी शिक्षक थे तो वहीं शाहिद नाई का काम करता था। इधर घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।