उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- अब घर बैठेकर भी कर सकते है गैस सिलिंडर की ऑनलाइन केवाईसी, बस करना होगा ये काम

हल्द्वानी न्यूज़– उज्ज्वला योजना की तरह ही अब उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर की भी केवाईसी करानी आवश्यक हो गई है। इसको लेकर प्रतिदिन उपभोक्ता गैस एजेंसी में लंबी कतार लगाकर केवाईसी कराने पहुंच रहे हैं। अब Indianoil one app के जरिए घर बैठे ऑनलाइन की जा सकेगी।

 

पेट्रोलियम कंपनियों के निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं को अपने गैस सिलिंडर की केवाईसी अनिवार्य रूप से करानी है। इसको लेकर सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों और वितरकों की ओर से उपभोक्ताओं को घरेलू सिलिंडर की ई-केवाईसी करने पर जोर दिया जा रहा है। इंडियन ऑयल वन एप के जरिये अब उपभोक्ता घर बैठे अपने एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी कर पाएगा। इसके लिए उपभोक्ता को प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर इंडियन गैस कनेक्शन का एलपीजी आईडी नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 78 सड़कें बंद

 

इसके बाद अपने घरेलू कनेक्शन पर आधार केवाईसी के विकल्प को सेलेक्ट करना है। वहीं आधार कार्ड नंबर दर्ज कर फेस आरडी एप के माध्यम चेहरा डिटेक्ट होने पर केवाईसी प्रोसेस को फाइनल सबमिट करना है। इस तरह कोई भी उपभोक्ता घर बैठे केवाईसी करा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 24 व्यावसायिक गैस सिलिंडर जब्त,कालाबाजारी का शक, चालक पर एफआईआर दर्ज

 

वही गैस एजेंसी प्रबंधक भरत खाती ने बताया कि इंडियन ऑयल वन पुराना एप है, जिससे सिलिंडर को ऑनलाइन बुक और पेमेंट होता था। अब इस एप से उपभोक्ता अपने एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी कर सकता हैं। इससे गैस एजेंसी में लोगों को चक्कर नहीं लगाना होगा और ना ही किसी पर निर्भर रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शहर के 35 हजार घरों में लगेगा पानी का स्मार्ट मीटर, पेयजल निगम ने शासन को भेजा 149 करोड़ का प्रस्ताव