उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ मकान और दुकान में लगी भीषण आग, सेना और पुलिस ने पाया काबू

उत्तरकाशी न्यूज़– उत्तरकाशी जिले के हर्षिल बाजार में स्थित एक आवासीय मकान और दुकान में अचानक आग लग गई, सूचना पर पहुंची सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर- यहाँ भाजपा नेत्री के बेटे पर जानलेवा हमला, पांच पर केस दर्ज, सीसीटीवी में कैद घटना, वीडियो

शुक्रवार देर रात हर्षिल बाजार में विजय और हरिश के लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सेना, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो लोग हुए घायल

 

टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी, गंगोत्री से भी टीम रवाना की गई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत और माधवेंद्र रावत ने शासन व प्रशासन से अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ‘पैसा दोगुना’ स्कीम का बड़ा खुलासा, GMFX Global Limited पर 39 करोड़ की ठगी का आरोप, कमिश्नर ने दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश