उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आपस मे हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और कई लोग घायल

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में घने कोहरे में हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित रोडवेज स्टेशन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान घने कोहरे के कारण एक कार गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में सवार पांच लोग गंभीर हालत में मिले। घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदको द्वारा आय दिखाई कम, अब इस विभाग द्वारा होगी कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर।

वही जहां डाक्टरों ने संदीप उम्र 28 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि शीशपाल उम्र 29 वर्ष निवासी महुआडाबरा जसपुर, संजय उर्फ काले उम्र 42 वर्ष, कपिल उम्र 29 वर्ष, सुमति शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी काशीपुर का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर बनाई अश्लील वीडियो, युवक ने मंगेतर को बताकर तुड़वाया रिश्ता। पढ़े पूरी खबर।

वही कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्राली छोड़कर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को भी अवगत कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने 1 किलो 390 ग्राम अवैध चरस और 1 लाख 30 हजार नगदी के साथ बिंदुखत्ता निवासी युवक को किया गिरफ्तार