उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करना युवको का पड़ा भारी, पुलिस ने करी कार सीज, पढ़े पूरी खबर।

रुड़की न्यूज़- उत्तराखंड के रुड़की में दो युवकों को चलती कार में स्टंट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया और साथ ही कार को भी सीज कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी बस हादसा- जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सीएम धामी सख्त, रिपोर्ट तलब, लापरवाहों पर होगी कार्रवाई

बृहस्पतिवार को इकबालपुर लाठरदेवा मार्ग पर एक युवक चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर वीडियो बना रहा था। जबकि वही दूसरा खिड़की पर लटका हुआ था। जान खतरे में डालकर स्टंट करने की वीडियो दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अलग-अलग छापेमारी में काठगोदाम व लालकुआं पुलिस ने 2 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

वही पुलिस ने दोनों की पहचान कर गिफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्यवाही पर दोनों युवक माफी मांगने लगे और भविष्य में स्टंट न करने की बात कही। वही एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शाकिर निवासी रसूलपुर व शाहरुख निवासी लाठरदेवा, झबरेड़ा का चालान करने के साथ-साथ कार को भी चीज कर दिया गया है।