उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश के चलते इस जिले में 23 जुलाई को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 22.07.2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊ मण्डल के जनपदों में दिनांक 23.07.2024 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बीएचयू शैक्षिक भ्रमण से लौटा छात्र-छात्राओं का दल

 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 23.07.2024 (मंगलवार) को जनपद पिथौरागढ़ अन्तर्गत संचालित कक्षा 01 से 12 तक समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिषदीय पूरक परीक्षा सम्पन्न होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ घर की ग्रिल तोड़ कर सोने चाँदी के आभूषणों पर हाथ साफ करने वाले बिन्दुखत्ता निवासी 02 शातिर चोरों को लालकुंआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ समस्त शैक्षिक संस्थानों व आगनबाडी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब घर के बाहर लगा मीटर हुआ खराब तो अब उपभोक्ता नहीं होगा जिम्‍मेदार, पढ़ें काम की खबर