उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- घने कोहरे में बड़ा हादसा: यहाँ हाईवे पर डंपर से भिड़ी कार, चालक समेत दो की हालत नाजुक

हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में लक्सर-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

हादसा सुबह करीब 9 बजे श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार का फ्रंट हिस्सा डंपर के नीचे जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़कर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - UKSSSC में निकली भर्ती , उत्तराखंड ग्रुप सी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के बंपर पद

 

कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार यूपी से आ रहा एक ट्रक रात करीब 1 बजे खराब हो गया था। ट्रक के चैंबर में खराबी आने के बाद चालक ने उसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से चला गया। सबसे गंभीर बात यह रही कि चालक ने खराब वाहन के पीछे कोई चेतावनी बोर्ड या संकेत नहीं लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: पेंशनरों को मिली राहत, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

 

देर रात से ही इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक को सड़क किनारे खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उससे जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खनन सामग्री से लदे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत से गुस्साई भीड़ ने डंपर में लगाई आग

 

पुलिस का बयान
चौकी इंचार्ज नरेंद्र रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण घना कोहरा, तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़ा खराब डंपर माना जा रहा है। घायलों को पहले लक्सर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।