उत्तराखण्डकुमाऊं,

काम की खबर- चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही बनने शुरू हों जाएंगे नए राशन कार्ड, पढ़े खबर

देहरादून न्यूज़- जिला पूर्ति कार्यालय में पांच जून से नए राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद से राशन कार्ड संबंधित कामकाज ठप पड़ गए थे। अब तक पूर्ति कार्यालय को तकरीबन नए राशन कार्ड के 200 आवेदन मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराध और गन कल्चर पर हाईकोर्ट सख्त, गृह सचिव और डीजीपी से दो हफ्ते में प्लान तलब

 

डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से राशन कार्ड संबंधित कामकाज रुक गए थे। चुनाव आयोग से राशन कार्ड में नाम हटाने, जोड़ने की अनुमति मिली थी, लेकिन नए राशन कार्ड बनाने पर रोक लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ दूसरे युवक संग घर पर मिली पत्नी, पूछा तो पत्नी ने अपने पति की कर दी पिटाई, पति ने लगाई न्याय की गुहार

 

पांच जून से राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। पूर्ति निरीक्षकों को आचार संहिता हटते ही तत्काल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन के 15 दिन के भीतर राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान घोटाले पर सख्त हुई धामी सरकार, दोबारा शुरू होगा मेगा वेरिफिकेशन अभियान