उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा गया

चंपावत न्यूज़– जिले की अमोड़ी-छटकोट-सिप्टी सड़क पर शुक्रवार को एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 11 यात्रियों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों का इलाज स्थानीय जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक को गंभीर स्थिति में एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  163 प्रमोटर्स पर रेरा की सख्ती, मालिकाना हक नहीं सौंपने पर रेरा में चलेगा मुकदमा

 

 

जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे में सात यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बिना होटल बुकिंग के पहुंचे पर्यटक वाहनों को लौटाया, 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे सरोवर नगरी

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ चारा लेकर लौट रही महिला पर बाघ में किया हमला, 100 मीटर दूर जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव