उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ श्रमिक की जेब में रखा मोबाइल फटा, हादसे में श्रमिक झुलसा, जाने मामला

रुद्रपुर न्यूज़– एक श्रमिक की जेब में रखा मोबाइल फट गया। इससे उसकी टांग झुलस गई। पीड़ित ने पुलिस को मोबाइल कंपनी के खिलाफ तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कंज्यूमर कोर्ट में मोबाइल कंपनी के खिलाफ शिकायत करने की बात भी कही।

शहर के वार्ड 25 सनसिटी काॅलोनी निवासी महेश पाल पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। शनिवार को महेश कंपनी की बस से ड्यूटी के लिए गया। कंपनी गेट पर बस से उतरते समय उसके जेब में रखे मोबाइल से धुआं निकलने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 2025 के लिए उत्तराखंड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित,छुट्टियों की सूची जारी

महेश जब तक मोबाइल को जेब से निकालता, वह धमाके के साथ फट गया। इससे उसकी पैंट फट गई और टांग भी झुलस गई।

रविवार को वह कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचा, जहां से उसे सिडकुल चौकी भेज दिया गया। इसके बाद उसने सिडकुल चौकी में मोबाइल कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। महेश ने बताया कि वह कंपनी के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में भी शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इंडिया- पाकिस्तान तनाव- साइबर हमले की आशंका, उत्तराखंड में साइबर कमांडो सक्रिय, STF ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई के आईटी एक्सपर्ट मंगलेश एलिया ने बताया चार्जिंग के समय मोबाइल के आसपास रेडिएशन हाई रहता है। इस कारण भी बैटरी गरम हो जाती है। इसलिए यह चार्जिंग के वक्त बात करने पर ब्लास्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट, मैदानी जिलों में पारा 40 डिग्री पार होने के आसार

कई बार यूजर्स की गलतियों की वजह से भी बैटरी ओवरहीट होकर फट जाती है। बैटरी के सेल डेड होते रहते हैं जिससे फोन के अंदर के केमिकल में चेंजेस होते हैं और बैटरी फट जाती है।