उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- इस दिन से देहरादून में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना हुई जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय ने 5 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र विधानसभा भवन देहरादून में होगा। विधायकों की ओर से अब तक 614 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। विधानसभा सचिवालय सत्र के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली केवल दीपों का नहीं, दिलों को रोशन करने का पर्व है” — विजय रोहित दुम्का

प्रदेश सरकार ने 5 से 8 सितंबर तक विधानसभा मानसून सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है। 5 सितंबर को सुबह 11 बजे सत्र शुरू होगा।

मानसून सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से अब तक 614 से अधिक प्रश्न मिले हैं। इनका जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, सरकार की ओर से सदन पटल पर कई विधेयक व वार्षिक रिपोर्ट को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(अच्छी खबर) प्रदेश में अब हफ्ते में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे बच्चे, पांच किलो से कम होगा बैग का वजन, पढ़े पूरी खबर।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। सबसे सदन की गरिमा व मर्यादा का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही को बेहतर ढंग से संचालित करने का आग्रह किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल वाहनों के लिए सख्त मानक लागू होंगे