उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- ना कांपे हाथ…ना दहला कलेजा, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, पति को मौत के घाट उतारा, जानें पूरा मामला

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में पति के संग सात फेरे लेने वाली पत्नी का उस समय न कलेजा दहला और न हाथ कांपे। जब उसने लोहे के तवे से हमला कर पति की बेरहमी से हत्या की। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

बुधवार देर रात मोहल्ला सुभाषनगर निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी कंचन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नाराज पत्नी ने लोहे का तवा और लकड़ी की फंटी से पति पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि घटना के बाद आरोपित महिला उसी कमरे में रातभर रही। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे आरोपित महिला ने अपने ससुर शंकर को खुद बताया कि उसके पति को कुछ हो गया। परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो चंद्रप्रकाश को मृत पाया। उसकी नाक और सिर से खून बह रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सास से हुई अनबन तो महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक के पिता शंकर ने बहू के किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने का आरोप भी लगाया है। वही मृतक चंद्रप्रकाश नशे का आदि भी बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। इधर मृतक चंद्रप्रकाश की पांच साल की बेटी और दो साल के बेटे की परवरिश को लेकर लोगों तरह तरह की चर्चाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रोडवेज के कर्मचारी ने चंदा देने से मना किया, तो सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने कर्मचारी को पीटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस