Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड-(भर्ती-भर्ती) यहां 10वीं और 12 वीं पास के लिए 1720 पदों पर आई भर्ती

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी को भरने के लिए IOCL ने नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिस के अनुसार, इंडियन ऑयल, ट्रेड और टेक्निशियन अपरेंटिस पदों के लिए 1720 उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रही है. जिसकी आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू की जाएगी।

ट्रेड और टेक्निशनयन अपरेंटिस भर्ती के लिए 21 अक्टूबर 2023 सुबह 10 बजे से आवेदन शुरू किया जाएगा. आवेदक 20 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. ट्रेड और टेक्निशियन अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ऑफिसियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इंडियन ऑयल की जानकारी के अनुसार, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के जरिए होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहां यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, पांच लोग घायल – बड़ा हादसा टला

शैक्षणिक योग्यताटेक्निशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों की भर्ती के लिए आवेदकों का 10वीं से 12वीं कक्षा में पास होना अनिवार्य है. साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईआईटी पास भी होना चाहिए. इन पदों की भर्ती के लिए इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही आवेदक आवेदन करने योग्य मान्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा कोरोना, इतने नए मामले, एक कि मौत

आयु सीमा-टेक्निशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों की भर्ती के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु 31 अक्टूबर 2023 तक के आधार पर मान्य होगा. वहीं OBC, EWS, SC, ST और PWD उम्मीदवारों के लिए आरक्षित वर्ग नियम के आधार पर विशेष छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धराली त्रासदी: प्रकृति ने लौटाया अपना पुराना हक, मलबे पर बनी बस्तियां फिर हुई जमींदोज