उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

उत्तराखंड-(दुःखद) यहां स्टेट हाईवे पर मृत पड़ी भैंस से टकराकर भाजपा नेता की दर्दनाक मौत।

बाजपुर न्यूज़– हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर मृत भैंस से टकराकर बाइक सवार भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बृहस्पतिवार की रात भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा उम्र 26वर्ष पुत्र हुकुम सिंह निवासी गांव भटपुरी, बाजपुर बाइक से कालाढूंगी की ओर जा रहा था। बताया गया कि हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गड़प्पू जंगल में सड़क पर पड़ी मृत भैंस से संजय राणा की बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहां झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की हुई मौत

सूचना पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव भटपुरी के पूर्व प्रधान गोपाल कोछड़ ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शुक्रवार दोपहर गांव बरहैनी स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में संजय राणा का अंतिम संस्कार कर दिया। संजय राणा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की सड़कों से 30 प्रतिशत ऑटो और टेपों हुए गायब, RTO और पुलिस की सख्ती का दिखने लगा असर, 149 टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा के काटे चालान, 44 वाहन किये सीज