उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड-(दुःखद) यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में 2 की मौत, 5 घायल

नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड पर वाहन दुर्घटना, SDRF ने पांच घायलों को किया रेस्क्यू, दो मृत

यहाँ मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि नैनीताल कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है, जिला पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना है व SDRF की आवश्यकता होने पर बुलाया जाएगा।


उक्त घटना का संज्ञान सेनानायक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा लिया गया और आदेशित किया कि यह वाहन दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र की है। तो दुर्घटना में SDRF की आवश्यकता अवश्य होगी। तो बिना किसी विलम्ब के SDRF की रेस्क्यू टीम को तत्काल रवाना कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ घर से एसी निकालकर दो महिलाओं ने कर दिए उसके 11 टुकड़े, पुलिस के पास पहुंचा मामला, तो पहुंचींं हवालात

उक्त आदेश के अनुपालन में SDRF की रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के उप- निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

वही घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई और दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कार से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि इस दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सात लोग सवार थे ,जो एक ही परिवार से है और गोरखपुर, उत्तरप्रदेश से नैनीताल घूमने आये हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Republic Day 2025: कर्त्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की झांकी, पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने भी दी अपनी प्रस्तुति

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में घायलों का विवरण :-

1- आकाश उम्र 22 वर्ष पुत्र अरविंद श्रीवास्तव निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
2- प्रेमचन्द श्रीवास्तव, पुत्र दशरथराज श्रीवास्तव, उम्र 52 वर्ष निवासी उपरोक्त
3- अरुणा श्रीवास्तव पत्नी प्रेमचन्द श्रीवास्तव उम्र 50 वर्ष निवासी उपरोक्त
4- शालू श्रीवास्तव पत्नी राहुल श्रीवास्तव उम्र 25 वर्ष निवासी उपरोक्त
5- मिष्टी पुत्री राहुल श्रीवास्तव उम्र ढाई वर्ष निवासी उपरोक्त

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सत्यापन के दौरान मिले 41 सदिग्‍ध लोग, मच गया हड़कंप, बस में भरकर थाने ले गई पुलिस

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में मृतकों के विवरण :-

1- राहुल श्रीवास्तव पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, उम्र 27 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
2- राजीव श्रीवास्तव पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव उम्र 25 वर्ष निवासी उपरोक्त