उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ मिलने से सनसनी, कीटनाशक खाकर आत्महत्या की आशंका

रुड़की न्यूज़– दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद होटल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी कि एक कमरे का दरवाजा काफी देर से नहीं खुल रहा है और कमरे से बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में जिला योजना की बैठक लेते जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी

 

 

कमरे के भीतर युवक और युवती मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस जांच में युवक की पहचान मंगलौर क्षेत्र के नाथूखेड़ी गांव निवासी सागर के रूप में हुई, जबकि युवती लंढौरा कस्बे की रहने वाली बताई गई है। कमरे से कीटनाशक पदार्थ भी बरामद हुआ है, जिससे दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ भतीजे ने चाकू मारकर सगी चाची की करी हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।