उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दुकानदार पर हमला, एनआईटी मजदूरों पर मारपीट का आरोप; गंभीर हालत में श्रीकोट रेफर

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्र में एक दुकानदार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खालो गांव निवासी राजेंद्र तड़ियाल पर मंगलवार रात कथित तौर पर कुछ एनआईटी के मजदूरों ने हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हुआ बड़ा हादसा: खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, दो गंभीर

 

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र तड़ियाल क्षेत्र में एक छोटी जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ एनआईटी मजदूर उन्हें अपने कमरे में ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई।

 

घटना के दौरान जब राजेंद्र के बेटे ने बीच-बचाव कर अपने पिता को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी कथित तौर पर हाथापाई और मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ रॉन्ग साइड से निकली रोडवेज बस ने दो टूरिस्ट युवकों को कुचला, हालत गंभीर

 

 

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र तड़ियाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मास्टर प्लान के तहत अलकनंदा पर बन रहे पुल का ढांचा गिरने से हुआ हादसा, नदी में बहे दो मजदूर, एक की जान बची, दूसरा लापता।

 

फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।