उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां छात्र की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज कुत्ते पर पत्थर उठाने से भड़का मालिक, मोटे पाइप से किया हमला,

उत्तरकाशी न्यूज़- जनपद के बड़कोट क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने कुत्ते पर पत्थर उठाने से नाराज़ होकर छात्र की बीच सड़क पर मोटे पाइप से पिटाई कर दी। घटना का 23 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र दर्द से चिल्लाते हुए “मत मारो, ओ मां!” कहता सुनाई दे रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना 21 फरवरी की है। छात्र शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहा था। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुथनौर के पास रास्ते में एक कुत्ता उस पर भौंकने लगा। छात्र ने अपने बचाव में पत्थर उठाया और कुत्ते की ओर फेंकने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर में अकेली रह रही फौजी की मां की बेरहमी से हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

 

इसी दौरान कुत्ते का मालिक सुमित भंडारी और उसके पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सुमित भंडारी कुछ ही देर बाद मोटा पाइप लेकर आया और छात्र की पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में वह छात्र को लगातार पाइप से मारता दिखाई दे रहा है। मारपीट के दौरान छात्र दर्द से चिल्लाता हुआ वहां से भाग जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को रेल बजट में 4,641 करोड़ का आवंटन, 11 अमृत स्टेशन का भी तोहफा

 

परिजनों का कहना है कि छात्र को इतनी गंभीर चोटें आई हैं कि उसे आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बैठने में दिक्कत हो रही है। घटना के तीन दिन बाद, 24 फरवरी को पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बड़कोट कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 हेल्थ ATM का किया लोकापर्ण, पढ़े पूरी खबर....

 

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी सुमित भंडारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

 

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।