उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ विजिलेंस की कार्यवाही, सहायक परिवहन निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहारादून की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को रुड़की एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सहायक परिवहन निरीक्षक को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिलाओं के लिए खुशखबरी, इन पदों के लिए शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, अपनाएं ये प्रक्रियाएं
जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस को पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि रुड़की एआरटीओ कार्यालय में सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार एक व्यक्ति से विभाग का काम करवाने के लिए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर टीम ने गुरुवार की दोपहर एआरटीओ कार्यालय के आसपास डेरा डाल दिया।
इसके बाद टीम ने शिकायतकर्ता को दस हजार लेकर सहायक परिवहन निरीक्षक के पास भेजा। शिकायतकर्ता ने जैसे ही सहायक परिवहन निरीक्षक को रिश्वत दी, उसी समय टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम की कार्रवाई से एआरटीओ कार्यालय में अफरातफरी मच गई। टीम सहायक परिवहन निरीक्षक से से पूछताछ कर रही है।