उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 8 जिलों में यलो अलर्ट; बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच सोमवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

 

 

देहरादून में सुबह से तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद शाम को हल्की धूप निकली, लेकिन देर शाम फिर बादल घिर आए और कई इलाकों में बौछारों का दौर जारी रहा। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, एक बच्चे की मौत, पांच घायल

 

 

पर्वतीय जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिला। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। मौसम के बदले रुख से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत महसूस हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे, गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत, कई घायल

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा संसदीय सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला, एक बार फिर 'टम्टा' के बीच होगी चुनावी जंग, चौथी बार होगा आमना-सामना

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।