उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ जंगल में लटका मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

अल्मोड़ा न्यूज़- अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के हवालबाग के स्युनराकोट में एक बुजुर्ग का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग बीते बुधवार से घर से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकित हत्याकांड- यहाँ प्रेमी को कोबरा से डसवाकर मारने वाली माही उर्फ डोली की कहानी बिल्कुल फिल्मी, हुआ अब नया खुलासा, पुलिस भी हैरान।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्युनराकोट निवासी दरबान सिंह (62) बीते बुधवार शाम घर से अचानक गायब हो गया। जिनको परिजन पूरी रात उनके घर लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं लौटे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में उनका शव पेड़ से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घरेलू विवाद बना मौत की वजह: 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी-बेटी को कमरे में किया था बंद

ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही थानाध्यक्ष विजय नेगी का कहना है कि मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। परिजनों की तरफ से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- माँ नंदा देवी महोत्सव को सफलतापूर्वक और सुरक्षित ढंग से सम्पन्नता कराने में नैनीताल पुलिस पूरी तत्परता से जुटी, इस दौरान पूछताछ और सत्यापन की भी कार्यवाही की