उत्तराखण्डकुमाऊं,

काशीपुर किसान आत्महत्या मामला: 26 आरोपियों की जांच को 7 सदस्यीय SIT गठित, महिला IPS नीहारिका तोमर को कमान

काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस SIT की कमान महिला आईपीएस अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) नीहारिका तोमर को सौंपी गई है।

 

इस मामले में किसान सुखवंत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में कोतवाली आईटीआई काशीपुर में पहले ही 26 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब गठित SIT इन सभी आरोपियों की भूमिका, घटना के पीछे के कारणों और पूरे प्रकरण की गहन एवं निष्पक्ष जांच करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC- लोअर पीसीएस के 117 पदों पर होगी भर्ती, अधियाचन आयोग को भेजा, पढ़े पूरी खबर

 

 

SIT में शामिल अधिकारी
एसआईटी टीम में कोतवाली आईटीआई प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी, कोतवाली काशीपुर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, प्रभारी एसओजी ऊधम सिंह नगर जसवीर चौहान, प्रभारी चौकी कुंडेश्वर चंदन सिंह बिष्ट, कोतवाली कुंडा से हरविंदर कुमार, एसओजी काशीपुर से विनय यादव तथा एसओजी रुद्रपुर से भूपेंद्र आर्या को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बागेश्वर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली 4 युवकों की जिंदगी, सरयू नदी से जल लेने गए थे चारो युवक, समा गए मौत के मुंह मे

 

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्त कार्रवाई
यह मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए तत्काल मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए थे। SSP मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि SIT साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कांग्रेस महानगर की बैठक में हुआ जबरदस्त हंगामा, हाथापाई की आई नौबत, पैसे लेकर टिकट देने का आरोप

 

 

इस प्रकरण में अब तक दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि संबंधित पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।