उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ जंगल में गए भाइयों पर टस्कर का जानलेवा हमला, हाथी ने एक भाई को पटक कर मार डाला

खटीमा न्यूज़- खटीमा के किलपुरा रेंज के जंगल में चचरे भाई के साथ जानवरों के लिए पत्ते काटने गए एक वन गुर्जर को हाथी ने मार डाला। इस घटना से आसपास के गावों में दहशत फैल गई। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन गुर्जर की मौत पत्ते काटते समय पेड़ से गिरकर हुई है।

बिरिया मझोला गांव के पास रहने वाला वन गुर्जर मोहम्मद सुलेमान उम्र 50 वर्ष पुत्र सद्दीक रविवार शाम को अपने चचरे भाई रऊफ के साथ किलपुरा रेंज के जंगल में जानवरों के लिए पत्ते काटने गया था। परिजनों ने बताया कि रऊफ पेड़ में चढ़कर पत्ते काट रहा था। सुलेमान जमीन पर पत्ते समेट रहा था। तभी सामने से आए हाथी ने उसे पटककर मार डाला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 28 मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगी FIR

वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि आसपास मुआयना करने पर न तो हाथी के पंजे के निशान मिले और न ही हाथी के हमले के निशान। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि ऐसा मालूम पड़ रहा है कि सुलेमान की मौत पेड़ से गिरकर हुई है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने बताया कि पेड़ पर पत्ते रऊफ काट कर रहा था। ऐसे में सुलेमान के पेड़ के गिरकर मरने का सवाल भी पैदा नहीं होता। उन्होंने मुआवजे की मांग। बता दें कि गत 11 जनवरी को किलपुरा रेंज के जंगलों में बकरियों के लिए पत्ते काटने गए नौगवांनाथ निवासी मदनराम को भी हाथी ने मार डाला था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में बकरियां चराने गए दो भाईयों पर ततैयों ने किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर