उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई-बहन की हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप

खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई लगा रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

 

सैजना निवासी सुमित राणा उम्र 19 वर्ष और उसकी बहन सुहावनी राणा उम्र 24 वर्ष सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लग रहे थे और साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चारपाई पर सो रहे व्यक्ति की लाठी-डंडे से हत्या, शराब पीने को लेकर हुई थी कहासुनी

 

वही आकाशीय बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में जीजीआईसी दौलिया तीसरे स्थान पर, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

 

तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।