उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

खटीमा न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार साधुनगर सितारगंज निवासी 35 वर्षीय अजय पाल सिंह राणा पुत्र दशरथ सिंह मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता था। 31 जुलाई को वह रिश्तेदारी में बाइक पर खटीमा आया था। रात में लौटते वक्त सितारगंज रोड पर झनकट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

वही आसपास के लोगों ने उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया। अजय पाल के घर में उसकी पत्नी सुनीता और दो बच्चे 9 वर्षीय सानू, 16 वर्षीय रितिक हैं। वही अजय पाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मां-बाप के झगड़े में हुई मासूम की मौत, पति मांग रहा था पत्नी से शराब के लिए पैसे, मना किया तो खींच दी बच्चे की सांसों की डोर।