उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड – यहाँ बेटी की शादी के लिए परिवार ने जमा किए रुपए, और बेटी दूसरे युवक के साथ रुपए लेकर हुई फरार।

हरिद्वार न्यूज़ – अभिभावक अपने बच्चों की शादी के लिए छोटी-छोटी धनराशि को इक्ट्ठा करते हैं जिससे वह अपने बच्चों की शादी धूमधाम से कर सकें। लेकिन उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां परिवार ने बेटी का शादी के लिए रुपए जमा किए थे। लेकिन बेटी उन रुपयों को लेकर किसी दूसरे युवक के साथ फरार हो गई।‌ वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- NEET री-एग्जाम के दौरान SSP मंजूनाथ टी.सी. का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी; नकल और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के नंबर पर अनजान नंबर से फोन आया। जिससे बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने ली कानून व्यवस्था को लेकर हाई प्रोफाइल बैठक, वेरिफिकेशन ड्राइव सख्ती से चलाने के दिए निर्देश

युवक ने युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली। बातचीत के दौरान युवती ने युवक को बताया कि परिजनों ने शादी के लिए रुपए जमा कर रखे हैं और जल्द ही उसकी शादी करना चाहते हैं। जिसके बाद युवक ने युवती को रुपए लेकर दिल्ली आने को कहा। जिसके बाद युवती ने घर में रखे चार लाख रुपए लेकर लापता हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भाजपा ने घोषित किए युवा मोर्चा के नए पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्रियों की हुई नियुक्ति

वही शाम तक युवती का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल पाया। जब परिजनों ने घर में रखी धनराशि चेक की तो वह भी गायब मिली, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।