उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गंगोत्री धाम की यात्रा पर आये दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से हुई मौत।

चारधाम यात्रा न्यूज़– यहाँ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों धामों में अब तक मृतकों की संख्या 21 पहुंच गई है। जिसमें से 19 की जान हार्ट अटैक से गई है। यमुनोत्री में अब तक 12 और गंगोत्री धाम में 7 यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जबकि यमुनोत्री धाम में दो यात्रियों की मौत चोट लगने से हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में शामिल एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर, दूसरा आरोपी फरार

बीते शनिवार देर रात जानकीचट्टी में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाते समय राजेश कुमार(52) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी गुना मध्य प्रदेश की तबीयत बिगड़ गई। लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी मृत्यु भी हार्ट अटैक से बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में आने वाले दो दिनों में कहर बरसा सकते हैं बादल, इन आठ जिलों के लिए आपदा प्रबंधन ने किया अलर्ट जारी।

वही रविवार को अमृत भाई (65) निवासी हरियाल गांव, जिला सूरत गुजरात की गंगोत्री जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ी। जिनको साथ में आए तीर्थयात्रियों ने 108 सेवा से मदद मांगी। 108 सेवा के माध्यम से अमृत भाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।