उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ प्रेमी संग फरार हुई मां, माँ की करतूत बर्दाश्त नहीं कर पाई 14 साल की बेटी, खाया जहर, हुई मौत

रुड़की न्यूज़– यहाँ एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला की नाबालिग बेटी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने इस मामले में कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने बेटी की मौत के लिए अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भाई ने पहले सगी बहन को मार डाला, फिर खुद भी पंखे से लटकर दी जान, किराये के कमरे में मिला दोनों भाई-बहन का शव

कोतवाली रुड़की के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा वह घर छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध, घर में रखे नकदी और आभूषण में किया हाथ साफ।

उसकी एक 14 साल की बेटी है। मां के प्रेमी के साथ चले जाने से उसकी बेटी इतनी ज्यादा दुखी हुई कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। उपचार के लिए उसे अस्पताल भी ले जाया गया था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

वही बेटी का अंतिम संस्कार उसने कर दिया है। व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी की मौत उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के कारण ही हुई है। उन्होंने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है। पीड़ित ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आर के सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने उ0नि0 को किया निलंबित